रिश्तेदार को बच्चा चोर समझकर पीटा
पुलिस ने जांच के बाद घरवालों को सौंपा बालक
संवाद न्यूज एजेंसी
परतावल(महराजगंज)। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के लखिमा सिवान में एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए शख्स को पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार, कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बरवा निवासी एक बालक को एक व्यक्ति लेकर परतावल की तरफ जा रहा था। रास्ते में बालक रोने लगा। यह देखकर बालक को ले जा शख्स को लोगों ने पकड़ लिया। बच्चा चोर समझकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने बच्चे को अपने संरक्षण में ले लिया। आरोपी को भी साथ ले आई। बच्चे के परिजनों को जब पुलिस ने बुलाया तो पता चला की वह व्यक्ति उनका रिश्तेदार है, जो पिपराइच थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। थानाध्यक्ष विजय राज सिंह ने बताया कि व्यक्ति और बच्चे आपस में रिश्तेदार हैं, बालक को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद