फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने नेपाल के 7 जिलों में किया है सीमा अतिक्रमण, बेपरवाह बनी सरकार

Wed, 24 Jun 2020 06:53 PM IST
vivek shukla अतुल मिश्र, काठमांडू ।
विज्ञापन
Nepal PM KP Sharma Oli - फोटो : Social Media
विज्ञापन

नेपाल के उत्तरी पड़ोसी चीन के साथ वर्षों से रहे सीमा अतिक्रमण से संबंधित विवाद नहीं सुलझा है। सरकारी अधिकारियों के अनुसार नेपाल के पांच हिमाली जिला के करीब 74 हेक्टर और गोरखा एवं दार्चुला के एक-एक  नेपाली गांव पर चीन ने अतिक्रमण किया है।

विज्ञापन


नेपाल के कांतिपुर राष्ट्रीय दैनिक में प्रकाशित समाचार के अनुसार संवैधानिक तथा सरकारी प्रतिवेदन ने दोलखा जिले के उत्तरी क्षेत्र में 5 हेक्टर से अधिक और हुंला, सिंधुपाल्चोक, संखुवासभा, और रसुवाका  64 हेक्टर नेपाली भू-भाग पर वर्षों से चीन द्वारा अतिक्रमण किया गया है।

फिलहाल चीन की ओर रहे गोरखा और दार्चुला का नेपाली गांव अभी तक नापा नहीं जा सका है। सरकार को सुझाव में गए प्रतिवेदन में भी चीन की ओर रहे नेपाली गांव का क्षेत्रफल स्पष्ट नहीं किया गया है।
विज्ञापन


समाचार के अनुसार, 2005 के बाद चीन के साथ नेपाल की सीमा वार्ता नहीं हुई है। 2012 में होने वाले संभावित वार्ता अचानक स्थगित होने के बाद नेपाल द्वारा पहल न होने के कारण सीमा विवाद यथावत बना हुआ है।

नेपाल के नापी विभाग के अधिकारियों के अनुसार दौलत जिला के बिगु गांव पालिका के कुर्ला क्षेत्र में रहे 57 नंबर की सीमा स्तंभ को पहले के स्थान से करीब पंद्रह सौ मीटर नेपाल की ओर रखे जाने के कारण 5 हेक्टर भू-भाग चीन की ओर चला गया है।
विज्ञापन


57 नंबर की सीमा स्तंभ के विवाद के कारण नेपाल और चीन सीमा विवाद सुलझाने और व्यवस्थित करने की चौथे प्रोटोकॉल में हस्ताक्षर नहीं हो सका है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें