- अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता 2025 का विद्यालयों में हो रहा आयोजन
गोरखपुर। अमर उजाला गोरखपुर ओर से शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता अंडर-12 व अंडर-18 में आयोजित हो रही है। प्रतियोगिता बेला पब्लिक स्कूल दाउदपुर, उदया पब्लिक स्कूल कुनराघाट, एवरग्रीन वर्ल्ड स्कूल पादरी बाजार, एवरग्रीन वर्ल्ड स्कूल विजय चौक में आयोजित हुई। इसमें बच्चों ने प्रतिभा दिखाई।
दो वर्गों में विद्यालय की ओर से 3-3 विजेता घोषित किए जाएंगे। गोरखपुर के विभिन्न संगठन का भी कार्यक्रम में सहयोग करेगा। निर्णायकों का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। द्वितीय चरण किसी एक स्थान पर अमर उजाला की ओर से सुनिश्चित किया जाएगा।
द्वितीय चरण के बाद यह मिलेगा पुरस्कार
प्रथम – 11000 नकद, प्रमाणपत्र, मेडल व ट्रॉफी
द्वितीय – 5100 नकद, प्रमाणपत्र, मेडल व ट्रॉफी
तृतीय – 2100 नकद, प्रमाणपत्र, मेडल व ट्रॉफी
सर्वश्रेष्ठ बालिकाएं – 1100 नकद, प्रमाणपत्र, मेडल व ट्रॉफी
पांच सांत्वना पुरस्कार
ये बने विजेता
बेला पब्लिक स्कूल,
दाउदपुर जूनियर वर्ग – जायेश, कृतार्थ, तेजस
सीनियर वर्ग – अथर्व ,अनन्या ,हार्दिक
उदया पब्लिक स्कूल, कुनराघाट
जूनियर वर्ग – शिवांश तिवारी ,शिवांश राय ,ऋतुराज
सीनियर वर्ग – ऋषभ सिंह , अंशुमान, अभिषेक भट्ट
एवरग्रीन वर्ल्ड स्कूल, विजय चौक
जूनियर वर्ग – निष्कर्ष गुप्ता, उज्ज्वल गुप्ता, समर यादव
सीनियर वर्ग – शिरीष सिंह, आलेख गुप्ता, अभय सिंह
एवरग्रीन वर्ल्ड स्कूल, पादरी बाजार
जूनियर वर्ग- कार्तिकेय पांडे, सूर्यांश जायसवाल, अंश गुप्ता
सीनियर वर्ग – पुष्कर रमन, चेतन केसरवानी, अंश गुप्ता