फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाए हुनर

Thu, 03 Sep 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में एक्सपर्ट टॉक के साथ विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
विज्ञापन

गोरखपुर। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 में बुधवार को पीएमश्री योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विशेष एक्सपर्ट टॉक और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने अपने हुनर दिखाए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ ही वैज्ञानिक सोच को विकसित करना था।
मुख्य वक्ता गोरखपुर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रो. उमेश यादव ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में विज्ञान के महत्व के बारे में बताया। विद्यालय के प्राचार्य बैरिस्टर पांडेय ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में तार्किक क्षमता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस और इंस्पायर मानक अवार्ड के तहत विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई गई। विद्यार्थियों ने स्थानीय एवं सामाजिक समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान पर आधारित नवोन्मेषी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक मनोज कुमार शर्मा की देखरेख में हुआ। निर्णायक मंडल में हरिश्चंद्र मिश्रा और अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें