फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बच्चे प्रेस का दौरा करें, जाकर देखें और समझें कि सच्ची खबर सामने लाने के लिए पत्रकार कितनी मेहनत करते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री ने कहा बच्चों और युवाओं को समाचार पत्रों की कार्यप्रणाली से परिचित कराने पर जोर देते हुए कहा कि उन्हें अखबार के दफ्तरों, विशेष रूप से प्रिंटिंग प्रेस का भ्रमण कराया जाना चाहिए। इससे नई पीढ़ी को यह समझने का अवसर मिलेगा कि एक सही और विश्वसनीय खबर पाठकों तक पहुंचाने के लिए पत्रकार कितनी मेहनत करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चे स्वयं देखें कि एक पत्रकार तथ्य जुटाने, जानकारी की पुष्टि करने और अफवाहों पर विराम लगाने के लिए किस तरह दिन-रात काम करता है। समाचार केवल घटनाओं का विवरण नहीं होता, बल्कि उसके पीछे सत्यता की जांच और जिम्मेदारी का बड़ा दायित्व भी होता है।
मुख्यमंत्री ने अमर उजाला से कहा वह इस दिशा में पहल करे और समय-समय पर बच्चों तथा युवाओं को प्रेस कार्यालयों का भ्रमण कराए। इससे उनमें पत्रकारिता के प्रति समझ विकसित होगी और वे विश्वसनीय समाचार तथा अफवाहों के बीच अंतर को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें