गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सामने स्थित पंत पार्क में बच्चों के लिए बनाया गया हाइजिन पार्क मंगलवार को खोल दिया गया। ताला खुलते ही छोटे बच्चे भी उसमें प्रवेश पाने में सफल रहे और उन्होंने खूब मस्ती की। जीडीए की ओर से हाइजिन पार्क बनाने के लिए एक कंपनी को लगभग दो हजार वर्ग फीट जगह दी गई थी। पार्क का निर्माण पूरा हो गया। मुख्यमंत्री के हाथों नवंबर महीने में ही इसका लोकार्पण भी हो गया, लेकिन पार्क में ताला बंद था। जिससे बच्चे उसमें प्रवेश नहीं कर पाते थे। बड़े बच्चे चहारदिवारी कूदकर किसी तरह अंदर चले जाते थे, लेकिन छोटे बच्चे निराश होकर पार्क को निहारते थे। मंगलवार को पार्क खुल जाने से बच्चों ने झूला, बंपिंग-जंपिंग पर खूब मस्ती की। संवाद