फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'बच्चों की छूट गई पढ़ाई, पति अपनी गर्लफ्रेंड संग कर रहे मौज', सिपाही पर पत्नी के रहते दूसरी शादी का आरोप

Sun, 23 Aug 2026 03:40 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर में सिपाही की पत्नी ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि बगैर तलाक दिए पति ने दूसरी शादी कर ली। बच्चों की पढ़ाई भी छूट गई है। सिपाही खर्चा नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में तैनात यूपी पुलिस के एक सिपाही पर पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। गाजीपुर निवासी महिला का आरोप है कि पति ने उसके जीवित रहते और बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर ली। इसके बाद पति ने पत्नी और दोनों बच्चों से दूरी बना ली। 
विज्ञापन


घर खर्च और बच्चों की फीस नहीं देने से उनकी पढ़ाई तक छूट गई। महिला की शिकायत पर महिला थाने में सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र की 35 वर्षीय महिला ने गोरखपुर एसएसपी से शिकायत की थी। महिला के मुताबिक, उसकी शादी वर्ष 2010 में सिपाही से हुई थी। 

 

दोनों के दो बच्चे हैं, जिनमें बेटी 14 वर्ष और बेटा 10 वर्ष का है। महिला शादी के बाद से ससुराल में रह रही है। महिला का आरोप है कि पिछले कई वर्षों से एक महिला उसके मोबाइल पर फोन कर पति से शादी करने की बात कहती है। 

 

महिला ने लगाया मारपीट और अभद्रता का भी आरोप
महिला के मुताबिक, फोन करने वाली कहती थी कि वह उसके पति के साथ गोरखपुर में रह रही है। पत्नी का दावा है कि पति दूसरी शादी के बाद परिवार का खर्च उठाना बंद कर चुके हैं। महिला ने मारपीट और अभद्रता का भी आरोप लगाया है। 


 

उसका कहना है कि बच्चों की स्कूल फीस जमा नहीं होने के कारण उनकी पढ़ाई रुक गई है। खाने-पीने तक के लिए परेशानी हो रही है। पति फोन भी रिसीव नहीं करते और गोरखपुर जाने पर भी उनसे मुलाकात नहीं हो पाई।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस से पति को पत्नी और बच्चों के साथ रखने की मांग की है। महिला थाना प्रभारी सुनीता सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें