फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बच्चों ने झूम कर प्रस्तुत किए कैरल गीत, खिल उठे चेहरे

Sun, 17 Dec 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
0- सेंट जोसेफ स्कूल के प्रांगण में कैरल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। कैथोलिक डायसिस ऑफ गोरखपुर की तरफ से सेंट जोसेफ स्कूल में यूपी बोर्ड इंटर स्कूल कैरल प्रतियोगिता 2023 का आयोजन हुआ। इस दौरान बच्चों ने झूमकर कैरल गीत प्रस्तुत किए। बच्चों की इस प्रस्तुति पर मौजूद सभी के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कुल 13 स्कूलों के बच्चों ने शिरकत की। कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रभु यीशु मसीह के जन्म के गीत को मधुर स्वरों में गाकर बड़े दिन और नए साल की शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रतियोगिता में पहला स्थान संत पुष्प इंटर कॉलेज देवरिया और दूसरा स्थान सच्चिदानंद इंटर कॉलेज कप्तानगंज तथा तीसरा स्थान सेंट मेरिज इंटर कॉलेज पादरी बाजार की टीम ने हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण किया गया। इस दौरान फादर बिन्नी, मैथ्यू नेलीकुन्नेल, फादर जीरोम, फादर रोजर, फादर सीजो, फादर टोबिन, फादर फ्रांसिस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें