फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बाल वैज्ञानिकों ने किया शोध प्रयोगशाला का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। जिला विज्ञान क्लब द्वारा विज्ञान लोकप्रियकरण एवं संचार कार्यक्रम के अंतर्गत 10 विद्यालयों के 110 विद्यार्थियों ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय की प्रयोगशालाओं समेत रेल म्यूजियम, वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला का भ्रमण किया।

जिलाधिकारी के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ अमरकांत सिंह के निर्देशन में बाल वैज्ञानिकों ने डीडीयू में रसायन विज्ञान विभाग, वनस्पति विज्ञान विभाग, प्राणि विज्ञान, भौतिक विज्ञान की प्रयोगशालाओं का भ्रमण किया। इस दौरान विभागों की प्रयोगशालाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश नाथ त्रिपाठी ने बताया कि बच्चों को प्रयोगशाला के साथ ही पुस्तकालय का भी भ्रमण कराया गया। इस दौरान प्रो. सोम शंकर, प्रो. सुधा यादव, प्रो. आफशा सिद्दिकी, डॉ अत्रेश कुमार सिंह व प्रो. एनके शुक्ल आदि मौजूद रहे। बॉटनी में प्रो. अशोक सिंह व प्राणिविज्ञान विभाग के प्रो. केशव सिंह ने बाल वैज्ञानिकों को प्रेरित किया।

अंत में वैज्ञानिक अधिकारी महादेव पांडेय व डीडीयू के भौतिकी के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. आरपी ओझा ने बच्चों को प्रतिभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें