फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पचास लाख की फिरौती न मिलने पर बच्चे की कर दी हत्या, भतीजे के कत्ल के आरोप में नाबालिग गिरफ्तार

Sun, 13 Dec 2020 03:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज कोतवाली थाना इलाके के बांसपार गांव के टोला भुलनापुर से अपहृत बालक का शव गांव के पास खेत में दफन मिला। आरोप है कि पट्टीदार और रिश्ते में चाचा लगने वाले किशोर ने बच्चे का अपहरण करके 50 लाख की फिरौती मांगी थी। 
विज्ञापन


रकम नहीं मिलने पर बच्चे की हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर शनिवार की रात करीब 8.30 बजे शव को बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र बांसपार गांव के टोला भुलनापुर निवासी छह वर्षीय पीयूष का अपहरण बीते नौ दिसंबर को हुआ था। 

इस मामले में पीयूष के पिता कृष्णा गुप्ता की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर अपहरण का केस दर्ज कराया गया था। शनिवार की सुबह पुलिस टीम ने पीयूष के चाचा लगने वाले (पट्टीदार) किशोर को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। 
विज्ञापन


दिनभर वह पुलिस को छकाता रहा। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ शुरू की तो सच्चाई सामने आई। आरोपी को साथ लेकर पुलिस मौके पर पहुंची तो सन्न रह गई। बांसपार गांव के सिवान से खेत में पीयूष का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि बालक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसी की निशानदेही पर शव बरामद हुआ है। घटना में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें