फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश-प्रियंका का नाम लिए बिना CM योगी का बड़ा हमला, बोले-दोनों के कृत्य राष्ट्र विरोधी

Sun, 05 Jan 2020 04:57 PM IST
विजय जैन राजन राय, गोरखपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून पर गोरखपुर में जनजागरण अभियान की शुरुआत करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और सपा पर बड़ा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस-सपा ने नागरिकता संशोधन कानून पर लोगों में गलतफहमी पैदा की। आगजनी और तोड़फोड़ करने वाले समाज व राष्ट्र विरोधी ताकतों से हाथ मिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में ही झूठ है। वह एक झूठ को सौ बार बोल कर सच साबित करना चाहती है।
विज्ञापन


कांग्रेस को एक मौका मिला था कि सत्ता की लालच में देश का विभाजन करने का जो पाप किया था उसका प्रायश्चित कर ले। योगी रविवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन में भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन में गोष्ठी को संबोधित करते सीएम। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम का स्वागत करते, देश से माफी मांगते, लेकिन कांग्रेस की एक नेत्री उपद्रवियों के साथ फोटो खिंचवाती है और दूसरे दल के  मुखिया कहते हैं कि वे एनआरसी पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे। इससे साबित होता है कि कांग्रेस और सपा पूरे देश में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहती है। यह कृत्य राष्ट्र विरोधी है।

प्रबुद्ध जनों की यह जिम्मेदारी बनती है कि नागरिकता संशोधन कानून के बारे में घर-घर जाकर लोगों को सही पहलू बताएं और एक ऐसा माहौल तैयार करें कि राष्ट्र विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया सके। योगी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता देने वाला है लेने वाला नहीं।

योगी ने अखिलेश यादव के नाम लिये बगैर बवाल में जेल जाने वालों को पेंशन देने के बयान पर कहा कि पेंशन उनके बाप दादा ने कमा कर रखी है कि खैरात में बाटेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें