फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरक्षनगरी के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर की सौगात देंगे सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। टीपीनगर-देवरिया सिक्सलेन फ्लाईओवर बनकर तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 जुलाई को उद्घाटन कर गोरक्षनगरी के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर की सौगात देंगे। उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है।
विज्ञापन

आवागमन के शुरू होने से लखनऊ और वाराणसी सहित विभिन्न शहरों की राह आसान होगी और रूस्तमपुर, महेवा फल मंडी और टीपीनगर में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।
प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री 22 जुलाई को शाम चार बजे फ्लाईओवर का उद्घाटन कर सकते हैं। सिक्सलेन फ्लाईओवर से देवरिया बाईपास फोरलेन को जोड़ने का काम भी पूरा हो गया है। फ्लाईओवर पर लाइटें लगा दी गई हैं और एप्रोच में कुछ स्थानों पर रंगाई और फिनिशिंग का कार्य चल रहा है, जिसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके साथ ही स्पीड लिमिट के बोर्ड भी लगा दिए गए हैं। 2658 मीटर लंबे इस फ्लाइओवर के निर्माण में 429 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। फ्लाईओवर पर आवागमन होने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें