फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी स्वास्थ्य सेवाओं के बैक बोन, सीएम योगी बोले-मरीजों का दर्द समझकर उनका इलाज करना बड़ी जिम्मेदारी

Tue, 16 Feb 2021 09:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कोरोना महामारी की वजह से पिछला वर्ष पूरी दुनिया के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। फिर भी हमने इन चुनौतियों को स्वीकार करते हुए कोविड के दो टीके दिए। इस महामारी में स्वास्थ्य कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्यकर्मी स्वास्थ्य सेवाओं की बैक बोन है। नर्सिंग की छात्राएं अपनी शिक्षा पूरी कर समाज सेवा के क्षेत्र में उतर रही हैं। उनके ऊपर मरीजों को पीड़ा मुक्त करने के साथ उन्हें व उनके परिजनों को संतुष्ट करने की बड़ी जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी को निभाना होगा। 

मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर के ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में मंगलवार को आयोजित गुरु श्रीगोरक्षनाथ कालेज ऑफ नर्सिंग व गुरु श्रीगोरक्षनाथ स्कूल ऑफ नर्सिंग के दीक्षा समारोह में बतौर अध्यक्ष संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


कहा कि नर्सिंग क्षेत्र समाज सेवा और स्वावलंबन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। देश व दुनिया के लिए कोरोना चुनौती बना। भारत ने चुनौती स्वीकार करते हुए मित्र देशों को भी दवाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ऐसा देश है जिसने कोरोना की दो वैक्सीन लांच की। 
विज्ञापन

उन्होंने समय से फैसला लिया कि और वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना से मित्र देशों का भी सहयोग किया। महामारी में स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। ऐसे में वसंत पंचमी के दिन नर्सिंग के छात्र-छात्राओं के शपथ ग्रहण का महत्व और बढ़ जाता है। 

आज वह अपनी शिक्षा पूरी कर समाज सेवा के क्षेत्र में उतर रही हैं। यह उनके जीवन का टर्निंग प्वाइंट है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना जैसी कोई महामारी अगर आती है तो उसके लिए हमें तैयार रहना होगा। इसके लिए स्वास्थ्यकर्मियों को तैयार करना होगा। कहा कि मातृ-शिशु मृत्यु दर के आंकड़े यह बता रहे हैं कि महिलाओं को जागरूक करना होगा और शासन की योजनाएं उन तक पहुंचानी होगी।

एमएससी नर्सिंग की पढ़ाई इसी सत्र से होगी शुरू
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब गुरु श्रीगोरक्षनाथ कॉलेज आफ नर्सिंग को एमएससी की पढ़ाई की अनुमति मिल गई है। इसी सत्र से कॉलेज में पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी। इसके लिए नामांकन शुरू हो गया है। इस मौके पर प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह, गुरु श्रीगोरक्षनाथ कालेज आफ नर्सिंग के निदेशक मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी ने भी संबोधित किया। स्वागत प्राचार्य डीएस अजीथा व धन्यवाद ज्ञापन महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. यूपी सिंह ने किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें