फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएम योगी ने गोरखपुर में सुनी फरियाद, बोले- विदेश में फंसे यूपी के लोगों को लाएंगे वापस

Sun, 13 Aug 2023 09:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

सीएम योगी ने रविवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में कुशीनगर और देवरिया से आईं महिलाओं की फरियाद सुनने के बाद उन्हें आश्वस्त किया। उन्होंने एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान सीएम ने 200 लोगों से मुलाकात की।
विज्ञापन
सीएम योगी ने सुनी फरियाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विदेश में फंसे लोगों की वतन वापसी कराई जाएगी। चिंता करने की जरूरत नहीं है, सबकी मदद की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे दूतावास से संपर्क कर जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन


सीएम योगी ने रविवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में कुशीनगर और देवरिया से आईं महिलाओं की फरियाद सुनने के बाद उन्हें आश्वस्त किया। उन्होंने एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान सीएम ने 200 लोगों से मुलाकात की।

महिलाओं ने सीएम से अपने परिजनों के थाइलैंड, ओमान सहित अन्य देशों में फंसे होने की जानकारी दी। बताया कि एजेंटों के झांसे में आकर उनके परिजन विदेश में जाकर फंस गए हैं।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि सरकार आपके साथ है। आप लोग घबराएं नहीं, जितने भी लोग फंसे हैं, उन्हें वापस लाया जाएगा। अन्य फरियादियों की बातें सुनने के बाद उन्हें आश्वस्त किया कि सभी की समस्याओं का निस्तारण कराना उनकी प्रतिबद्धता है। पीड़ितों के प्रार्थनापत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए उन्होंने अफसरों को त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें