फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इलाज में किसी को न हो परेशानी, समस्याओं पर तुरंत हो कार्रवाई; सीएम ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं

Wed, 15 Jan 2025 01:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। सीएम योगी ने कहा कि न हो किसी के साथ अन्याय, समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
समस्याएं सुनते सीएम योगी - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्द मौसम में भी बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में लोगों की समसस्याएं सुनीं। उन्होंने जनता दर्शन में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनकर तुरंत समाधान का भरोसा दिया। 
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए, किसी के साथ भी नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए। गोरखनाथ मंदिर में बुधवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में करीब 150 लोगों से मुलाकात की।

सभी के प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपा और निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। जनता दर्शन का आयोजन मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में किया गया था। 
विज्ञापन


यहां कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद ही गए। सीएम ने एक-एक फरियादी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। 

सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को सौंपते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए। 

 

राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को उन्होंने पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। यदि कोई किसी की भूमि पर जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसे कानूनी सबक सिखाया जाए।

 

गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुधवार सुबह की दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंने प्रातःकाल गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका। 

 

इसके बाद वह मंदिर की गोशाला में पहुंचे और वहां कुछ समय बिताया। गोशाला में सीएम योगी ने चारों तरफ भ्रमण करते हुए गोवंश के रखरखाव की जानकारी ली। उन्होंने कई गोवंश को खूब दुलारा और अपने हाथों से उन्हें गुड़ खिलाया।
 
विज्ञापन

13 जनवरी से शुरू हुए 45 दिवसीय महाकुंभ के तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाई। महाकुंभ के पहले दो दिनों में पांच करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई है। मंगलवार को मकर संक्रांति पर महाकुंभ 2025 के पहले अमृत स्नान के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने हेलीकॉप्टर से भव्य पुष्प वर्षा की, संगम तट पर मौजूद लाखों श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें