समस्या लेकर आने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक थी। जमीनी विवाद से जुड़ी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि यदि कोई दबंग या माफिया किसी की जमीन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए करारा सबक सिखाया जाए। जमीन के पारिवारिक विवाद में दोनों पक्षों को मिल बैठकर कानून के दायरे में समझाया जाए। समस्या कोई भी हो, उसका त्वरित, न्यायोचित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक समाधान होना चाहिए।
इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए लोगों को उन्होंने आश्वस्त किया कि इलाज में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। संबंधित अस्पताल से इस्टीमेट लेकर प्रक्रिया पूरी करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए। विवेकाधीन कोष से तत्काल सहायता राशि जारी करा दी जाएगी। महिला फरियादियों के साथ आए नन्हे- मुन्ने बच्चों को मुख्यमंत्री का प्यार-दुलार व आशीर्वाद मिला। उन्होंने बच्चों का हालचाल पूछा, पढ़ने के लिए प्रेरित कर उन्हें चाकलेट दिए।