इसमें नोटिस से लेकर अवैध कब्जेदारों के निर्माण पर बुलडोजर चलाए जाने का भी डर दिखाया गया, लेकिन नतीजा नहीं निकला। डेढ़ महीने पहले जोन में मुख्य अभियंता एके सिंह ने पदभार ग्रहण किया तो उनके सामने कई बार अवैध कब्जेदारों का मामला सामने आया। सोमवार को उन्होंने इस संबंध में मुख्य अभियंता, जानपद से फोन पर इस बात की शिकायत कर दी।
मामले का संज्ञान लेते हुए उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देशित करते हुए लिखा कि सिविल (जानपद) खंड बाहरी व्यक्तियों से आवास एवं भूमि खाली कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें। अनधिकृत रूप से रहने वाले अधिकारी, कर्मचारियों व बाहरी व्यक्तियों की सूची बनाकर आवश्यत कार्रवाई हेतु मुख्य अभियंता (वितरण) व अध्यक्ष आवास आवंटन समिति, गोरखपुर और अधीक्षण अभियंता, डिस्काम(बनारस) को भी भेजें।
अवैध रूप से रहने वालों पर पैनल रेंट लगाकर उसकी वसूली की जाए। इसके अलावा प्रगति की आख्या प्रतिमाह सात तारीख को मुख्य अभियंता कार्यालय में देने को निर्देश दिया। एसडीओ, सिविल खंड राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार नोटिस और अन्य कार्रवाई की जा चुकी है। लेकिन, आवास या जमीन खाली नहीं हुआ। निर्देश के बाद फिर कार्रवाई की जाएगी।
हाईडिल कॉलोनी में हैं 20 अवैध कब्जे
हाईडिल कॉलोनी में 20 अवैध कब्जे हैं। ये कब्जे कॉलोनी की जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए निर्माण को लेकर है। इन्हें खाली करने के लिए कई बार सिविल खंड की तरफ से नोटिस भी चस्पा की जा चुकी है। लेकिन, अभी तक ये कब्जे वैसे ही हैं।