फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: मुख्य अभियंता ने की हाईडिल कॉलोनी में अनधिकृत रूप से रहने वालों की शिकायत, जानें पूरा मामला

Tue, 23 Aug 2022 07:39 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

शिकायत में उन्होंने बताया कि विभागीय कॉलोनी में लोग अनधिकृत रूप से रह रहे हैं। इनमें वो लोग भी हैं, जिनका मुख्यालय गोरखपुर जोन में नहीं है। इसके अलावा बाहरी लोग भी अवैध रूप से अपना निर्माण कर यहां रह रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य अभियंता सिविल (जानपद) से फोन पर बातचीत कर मुख्य अभियंता (वितरण) ने हाईडिल कॉलोनी में अवैध कब्जेदारी व अनधिकृत रूप से रहने के मामले की शिकायत की। उन्होंने बताया कि विभागीय कॉलोनी में लोग अनधिकृत रूप से रह रहे हैं। इनमें वो लोग भी हैं, जिनका मुख्यालय गोरखपुर जोन में नहीं है। इसके अलावा बाहरी लोग भी अवैध रूप से अपना निर्माण कर यहां रह रहे हैं।

विज्ञापन

दरअसल, 12 अगस्त 2021 को अमर उजाला समाचार पत्र ने स्थानांतरण के बावजूद सरकारी आवास पर काबिज हैं अफसर, शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद से चार से पांच बार स्थानीय जानपद खंड की तरफ से अवैध कब्जेदारी निरस्तीकरण और संबंधित जिम्मेदारों से वसूली की कार्रवाई तेज की गई।

Trending Videos

इसमें नोटिस से लेकर अवैध कब्जेदारों के निर्माण पर बुलडोजर चलाए जाने का भी डर दिखाया गया, लेकिन नतीजा नहीं निकला। डेढ़ महीने पहले जोन में मुख्य अभियंता एके सिंह ने पदभार ग्रहण किया तो उनके सामने कई बार अवैध कब्जेदारों का मामला सामने आया। सोमवार को उन्होंने इस संबंध में मुख्य अभियंता, जानपद से फोन पर इस बात की शिकायत कर दी।

मामले का संज्ञान लेते हुए उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देशित करते हुए लिखा कि सिविल (जानपद) खंड बाहरी व्यक्तियों से आवास एवं भूमि खाली कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें। अनधिकृत रूप से रहने वाले अधिकारी, कर्मचारियों व बाहरी व्यक्तियों की सूची बनाकर आवश्यत कार्रवाई हेतु मुख्य अभियंता (वितरण) व अध्यक्ष आवास आवंटन समिति, गोरखपुर और अधीक्षण अभियंता, डिस्काम(बनारस) को भी भेजें।

अवैध रूप से रहने वालों पर पैनल रेंट लगाकर उसकी वसूली की जाए। इसके अलावा प्रगति की आख्या प्रतिमाह सात तारीख को मुख्य अभियंता कार्यालय में देने को निर्देश दिया। एसडीओ, सिविल खंड राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार नोटिस और अन्य कार्रवाई की जा चुकी है। लेकिन, आवास या जमीन खाली नहीं हुआ। निर्देश के बाद फिर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हाईडिल कॉलोनी में हैं 20 अवैध कब्जे
हाईडिल कॉलोनी में 20 अवैध कब्जे हैं। ये कब्जे कॉलोनी की जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए निर्माण को लेकर है। इन्हें खाली करने के लिए कई बार सिविल खंड की तरफ से नोटिस भी चस्पा की जा चुकी है। लेकिन, अभी तक ये कब्जे वैसे ही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें