फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर होकर चलेंगी दो ग्रीष्मकालीन ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रेल प्रशासन ने ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए छपरा से पठानकोट और गोरखपुर से लालकुआं के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 05193 छपरा-पठानकोट ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल 06 अप्रैल से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को छपरा से दोपहर 2:00 बजे चलेगी और गोरखपुर से रात 8:55 बजे छूटकर दूसरे दिन सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली जं., मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जलंधर कैंट होकर रात 10:15 बजे पठानकोट पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी यात्रा में 05194 पठानकोट-छपरा ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल 08 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को पठानकोट से रात 12.30 बजे चलेगी और दूसरे दिन गोरखपुर से रात 02:35 बजे छूटकर सुबह 09.15 बजे पहुंचेगी।
05009 गोरखपुर-लालकुआं ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल 10 अप्रैल से 10 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से शाम 5:05 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन लालकुआं सुबह 08:00 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 05010 लालकुआं-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल 11 अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को लालकुआं से सुबह 10.00 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर रात 01:15 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें