फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: शहर के 55 मोहल्लों में जांची गई सफाई व फॉगिंग की स्थिति, सामने आई लापरवाही

Fri, 11 Nov 2022 01:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

नगर आयुक्त अविनाश सिंह के निर्देश पर डेंगू से बचाव के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस परिसर, चौरहिया गोला, खूनीपुर, साहबगंज, मिर्जापुर, गीताप्रेस परिसर, मिर्जापुर, शेखपुर, बसंतपुर, हाल्सीगंज, घंटाघर, आदि इलाकों मे एंटीलार्वा, हाइपोक्लोराइड, मैलाथियान और चूना का छिड़काव व फागिंग कराई गई।
विज्ञापन
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेंगू के बढ़ते मामलों के मद्देनजर डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश पर जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम ने बृहस्पतिवार को शहर के 55 मोहल्लों में सफाई और फॉगिंग की स्थिति जांची।
विज्ञापन


 इसी तरह नगर पंचायतों में जांच की जिम्मेदारी संबंधित एसडीएम और पंचायतों की जांच के लिए बीडीओ व पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों को नामित किया गया है। देर शाम तक अधिकारियों की रिपोर्ट आने का सिलसिला जारी रहा। डीएम का कहना है कि शुक्रवार की सुबह तक सभी की रिपोर्ट आ जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टीम ने बसंतपुर वार्ड के पांच, बेतियाहाता वार्ड के दो, बिछिया के दो, छोटे काजीपुर के सात, दीवान बाजार के तीन, गोरखनाथ के छह, इस्लाम चक के एक और झरना टोला वार्ड की आठ कॉलोनियों का निरीक्षण किया। इसी तरह, मोहद्दीपुर वार्ड के दो, सूरजकुंड  के दो, निजामपुर व पुर्दिलपुर के दो-दो तथा शाहपुर व तुर्कमानपुर की सात-सात कॉलोनियों में सफाई, नालियों की सफाई और फॉगिंग की स्थिति जांची गई।
विज्ञापन


लापरवाही सामने आई
 बताया जा रहा है कि जांच में ज्यादातर कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था तो ठीक मिली लेकिन लापरवाही सामने आई है। इसी तरह फॉगिंग भी कहीं 10 दिन पहले तो कहीं 15 दिन पहले होना पाया गया। कुछ कॉलोनियों में तो फॉगिंग नहीं होने का आरोप लगाया गया।

कई इलाकों में कराई गई फागिंग
नगर आयुक्त अविनाश सिंह के निर्देश पर डेंगू से बचाव के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस परिसर, चौरहिया गोला, खूनीपुर, साहबगंज, मिर्जापुर, गीताप्रेस परिसर, मिर्जापुर, शेखपुर, बसंतपुर, हाल्सीगंज, घंटाघर, आदि इलाकों मे एंटीलार्वा, हाइपोक्लोराइड, मैलाथियान और चूना का छिड़काव व फागिंग कराई गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें