फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वेबसाइट पर देख लें नाम...छूट गया है तो जुड़वा लें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिना मैपिंग वाले मतदाताओं का नाम वेबसाइट पर होगा अपलोड, इसके बाद भेजा जाएगा नोटिस
नोटिस प्रिंट होने के बाद बीएलओ घर-घर बांटेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 (एसआईआर) में अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद अपना नाम वेबसाइट पर देख सकते हैं। अगर नाम छूट गया है तो फॉर्म भरकर जुड़वा सकते हैं। यह कार्य छह फरवरी तक चलेगा। वहीं, निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर नोटिस अपलोड होने का इंतजार है। नोटिस का प्रिंट निकालकर बीएलओ को दिया जाएगा। वे घर-घर जाकर बिना मैपिंग वाले करीब 3.22 लाख मतदाताओं को नोटिस देकर दस्तावेज मांगेंगे।

निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में 3,22, 468 मतदाता ऐसे हैं जिनकी मैपिंग 2003 की मतदाता सूची से नहीं हो सकी है। अब बीएलओ इन लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि उम्र के अनुसार दस्तावेज देना होगा। मोबाइल फोन पर वे संबंधित मतदाताओं को बता रहे हैं कि वे अपने माता-पिता या दोनों में किसी एक के दस्तावेज भी रख लें, क्योंकि उनकी कोशिश है कि नोटिस देते ही उन्हें दस्तावेज प्राप्त हो जाए।
विज्ञापन

बेतियाहाता के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने बताया कि वार्ड से बहुत लोगों का फोन आ रहा है। बताया जा रहा है कि एक जुलाई 1987 से पहले जन्मतिथि वाले मतदाताओं को स्वयं के दस्तावेज देने होंगे, जबकि उसके बाद जन्म लेने वाले मतदाताओं को माता-पिता में किसी एक के दस्तावेज जमा करने होंगे। 2 दिसंबर 2004 के बाद जन्म लेने वाले मतदाताओं को अपने माता पिता के दस्तावेज भी जमा करने होंगे। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित 13 दस्तावेजों में कोई एक दस्तावेज जमा करना होगा। इसके साथ नाम जोड़ने के लिए फार्म-6 एवं संसोधन के लिए फार्म-8 के साथ भी एसआईआर के अनुसार घोषणा प्रपत्र भरवाया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
एसआईआर में दावे-आपत्तियों का दौर जारी है। इसमें आपत्तियां नहीं आ रही हैं। वेबसाइट पर नोटिस अपलोड हो जाएगी तो प्रिंट करके बीएलओ को दे दिया जाएगा।
-विनीत कुमार सिंह, एडीएम, वित्त एवं राजस्व




ऐसे जांचें सूची में नाम

मतदाता सूची में मतदाता का नाम मौजूद है या नहीं, इसका सत्यापन मतदाता मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की वेवसाइट ceouttarpradesh.nic.in एवं जिले की बेवसाइट gorakhpur.nic.in के माध्यम से कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें