फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फेसबुक से दोस्ती कर युवती से ठगे 19 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखनाथ इलाके की रहने वाली युवती से 19 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। जालसाज ने फेसबुक के जरिए दोस्ती की और फिर एयरपोर्ट पर फंसने की जानकारी देकर ठग लिया। जेवर बेचने के साथ ही युवती ने मकान भी बंधक रख दिया और रुपये दिए। कुछ ही देर बाद फिर जालसाज ने जब युवती से फंसने की बात कहते हुए और रुपये की मांग की तो उसे ठगी का एहसास हुआ और एसपी सिटी से मदद की गुहार लगाई। एसपी ने पूरे प्रकरण में जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ इलाके में रहने वाली युवती सिलाई सेंटर चलाती है। उसकी अभी शादी नहीं हुई है। फेसबुक पर एक दिन उसकी मुलाकात कथित तौर पर लखनऊ के रहने वाले एक परिवार से हुई। फिर उस घर के युवक से फेसबुक पर ही दोस्ती हो गई। युवक ने बताया कि वह लंदन में है। चैटिंग होने के बाद भरोसा बढ़ा तो बोला कि वह शादी करना चाहता है और इसके लिए लंदन से आ रहा है।
युवती भी खुश हो गई और फिर एक दिन जालसाज युवक का फोन आया कि वह दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ लिया गया है। उसे छुड़ाने के लिए रुपये भेजो। थोड़ा-थोड़ा करते कई बार 19 लाख रुपये भेज दी। जालसाज अब युवती को फोन कर कहता है कि वह तस्करी करता है, तुम भी उसके गिरोह की सदस्य हो। फंस जाऊंगी, बचना है तो चार लाख और भेजो। इसके बाद युवती खुद को ठगी के चंगुल में फंसा पाते हुए एसपी दफ्तर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें