फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी के खिलाफ एक हफ्ते में चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपियरगंज। कैंपियरगंज पुलिस ने 15 वर्षीय आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज सात कार्यदिवस में चार्जशीट दाखिल कर दी है। मामले में आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने फॉरेंसिक साक्ष्य और एफएसएल रिपोर्ट को शामिल कर केस को मजबूत बनाया है। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह पूरे प्रकरण की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं और आरोपी को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपती दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। बीते 17 अप्रैल को दंपती काम पर गए हुए थे। उस दौरान उनकी 15 वर्षीय बेटी घर पर अकेले मौजूद थी। गांव का ही रहने वाला युवक दबे पांव उनके घर में दाखिल हो गया। इसके बाद आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला था। पुलिस ने मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच को प्राथमिकता दी और सभी जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण, फॉरेंसिक जांच और एफएसएल रिपोर्ट को केस डायरी में शामिल करते हुए सात दिनों के भीतर ही चार्जशीट न्यायालय में प्रस्तुत कर दी। सीओ अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रभावी पैरवी की जाएगी, ताकि अभियुक्त को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके। आरोपी सब्जी की दुकान लगाता था। घटना के दिन वह घर से भैंस चराने के लिए निकला था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें