फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर होकर चलेगी छपरा कचहरी-गोमतीनगर स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर होकर चलेगी छपरा कचहरी-गोमतीनगर स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन

गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने छपरा कचहरी से गोमतीनगर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन में कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक 05114 छपरा कचहरी-गोमतीनगर दैनिक स्पेशल 27 जनवरी से अगले आदेश तक प्रतिदिन छपरा कचहरी से शाम 7.20 बजे चलकर मढ़ौरा, मशरख, दिघवा दुबौली, गोपालगंज, थावे, तमकुही रोड, दुदही, पडरौना, रामकोला दूसरे दिन कप्तानगंज, गोरखपुर से रात 1.20 बजे छूटकर बस्ती, मनकापुर, गोंडा, बाराबंकी होकर गोमतीनगर सुबह 6.35 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी यात्रा में 05113 गोमतीनगर-छपरा कचहरी स्पेशल 28 जनवरी, 2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन गोमतीनगर से रात 9.10 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से रात 2.30 बजे छूटकर छपरा कचहरी सुबह 8.40 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में एसएलआरडी के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 08, शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
आज दो घंटे देर से रवाना होगी एलटीटी स्पेशल
गोरखपुर। उन्नाव स्टेशन पर नानइंटरलॉक कार्य के कारण 16 जनवरी को चलने वाली 01080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल गोरखपुर से नए शेड्यूल से दो घंटे विलंब से सुबह 5.30 बजे के स्थान पर सुबह 7.30 बजे चलाई जाएगी।
विज्ञापन

रास्ता बदलकर आज चलेगी दो ट्रेनें
गोरखपुर। पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के कारण अमृतसर से 16 जनवरी को चलने वाली 04650 अमृतसर-जयनगर स्पेशल तथा 04673 जयनगर-अमृतसर स्पेशल निर्धारित मार्ग ब्यास-जन्डियाला-अमृतसर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग ब्यास-तरनतारन-अमृतसर के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें