फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दुकान के किचन में आग से अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इंदिरा बाल विहार रोड पर स्थित सिंह बर्गर के किचन में लगी थी आग
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कैंट इलाके के गोलघर स्थित इंदिरा बाल विहार पर सोमवार दोपहर सिंह बर्गर के ऊपरी मंजिल पर बने किचन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना पर गोलघर पुलिस चौकी पर मौजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी तत्काल पहुंच गई। अग्निशमन कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों ने आग को 15 मिनट के भीतर काबू में कर लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। आग की वजह से कुछ देर तक आवागमन ठप रहा।
जानकारी के मुताबिक, कैंट इलाके के दाउदपुर निवासी दिग्विजय कुमार का इंदिरा बाल विहार पर सिंह बर्गर के नाम से रेस्टोरेंट है। उसका किचन यादव कुल्फी के ऊपर प्रथम तल पर है। दोपहर करीब एक बजे सिंह बर्गर की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया था। किचन में काम कर रहे कर्मचारी भटूरा बना रहे थे, लेकिन डीजे पर गाना बजने पर वह नीचे आ गए। किचन में चूल्हे पर भटूरे के तेल में आग पकड़ ली। इसके बाद आग चिमनी में फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धुआं उठने पर कर्मचारी भागकर किचन के दरवाजे पर पहुंचे। किचन में आग बढ़ने पर सकते में आ गए। लोगों के शोर मचाने पर गोलघर पुलिस चौकी के पास खड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई। पुलिस चौकी पर मौजूद एसपी ट्रैफिक श्याम देव, इंस्पेक्टर कैंट रणधीर मिश्रा, चौकी प्रभारी शेष शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां बुला ली गईं। करीब 15 मिनट के भीतर आग को काबू में किया गया। रेस्टोरेंट संचालक के मुताबिक करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें