अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के मैजापुर स्टेशन पर 24 एवं 25 जनवरी को इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग कार्य के लिए गोंडा-सीतापुर ट्रेन दो दिन के लिए निरस्त रहेगी। इसके अलावा कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन एवं पुनर्निर्धारण/नियंत्रण किया जाएगा।
दो दिन गोंडा से चलाई जाएगी लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस
-
बरौनी से 23 एवं 24 जनवरी को चलने वाली 15203 बरौनी-लखनऊ जं0 एक्सप्रेस लखनऊ के स्थान पर गोंडा में यात्रा समाप्त करेगी । यह गाड़ी गोंडा से लखनऊ जं. के मध्य निरस्त रहेगी।
-
लखनऊ जं. से 24 एवं 25 जनवरी को चलने वाली 15204 लखनऊ जं.-बरौनी एक्सप्रेस लखनऊ जं. के स्थान पर गोंडा से चलाई जाएगी । यह गाड़ी लखनऊ जं. से गोंडा के मध्य निरस्त रहेगी ।
पुनर्निर्धारण/नियंत्रण-
-
गोरखपुर से 24 जनवरी को चलने वाली 15067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
-
छपरा से 24 जनवरी को चलने वाली 22531 छपरा-मथुरा जं. एक्सप्रेस छपरा से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
-
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) से 24 जनवरी को चलने वाली 12598 छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस (मुम्बई)-गोरखपुर एक्सप्रेस छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
-
कटिहार से 24 जनवरी को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस कटिहार से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
-
गुवाहाटी से 24 जनवरी को चलने वाली 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
मार्ग परिवर्तन-
बरौनी से 24 एवं 25 जनवरी को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग छपरा-गोरखपुर-बाराबंकी-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
- नई दिल्ली से 24 एवं 25 जनवरी को चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग कानपुर सेंट्रल-ऐशबाग-बाराबंकी-गोरखपुर-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जं.-बनारस-वाराणसी-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
- दरभंगा से 24 एवं 25 जनवरी को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग छपरा-गोरखपुर-बाराबंकी-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज जं0-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
-
नई दिल्ली से 24 एवं 25 जनवरी को चलने वाली 02570 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग कानपुर सेंट्रल-ऐशबाग-बाराबंकी-गोरखपुर-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जं.-बनारस-वाराणसी-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
-
ग्वालियर से 24 जनवरी को चलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-बाराबंकी-गोरखपुर-भटनी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जं.-बनारस-वाराणसी-औड़िहार-भटनी के रास्ते चलाई जाएगी।
-
बरौनी से 24 जनवरी को चलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग भटनी-गोरखपुर-बाराबंकी-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग भटनी-औड़िहार-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
-
दरभंगा से 24 एवं 25 जनवरी को चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग छपरा-गोरखपुर-बाराबंकी-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज जं0-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
000