राहु और केतु का राशि परिवर्तन हो गया है। राहु मेष से मीन और केतु तुला से कन्या राशि में प्रवेश किया है। ये दोनों ग्रह इन राशियों में 18 मई, 2025 तक रहेंगे। अभी तक मेष राशि में राहु और बृहस्पति एक साथ थे। यही गुरु चंडाल योग है। इसका नकारात्मक प्रभाव लोगों पर पड़ता है।
ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि इस राशि परिवर्तन से लोगों को काफी राहत मिलेगी। लोगों को नकारात्मकता से मुक्ति मिलेगी और उनमें सकारात्मकता आएगी। सामान्यतया इस प्रकार का परिवर्तन व्यापार के लिए शुभ संकेत माना जाता है।
विज्ञापन
2 of 13
राशि
मेष : प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। आंख और सिर से संबंधित समस्या आ सकती है।
विज्ञापन
3 of 13
राशि
वृषभ : व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। आय में अचानक वृद्धि आएगी। यात्रा कष्टकारी होगी। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी।
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन : व्यापार और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। पिता को स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं आ सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
- फोटो : अमर उजाला।
कर्क: भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। यात्रा में कष्ट आएगा। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
राशि
- फोटो : अमर उजाला।
सिंह : चोट लग सकती है। वाहन धीमे चलाएं। परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रेम, संतान व व्यापार अच्छा रहेगा। बच्चों के सेहत पर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
7 of 13
राशि
- फोटो : अमर उजाला।
कन्या: स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उदर रोग से संबंधित दिक्कत हो सकती है। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी।
8 of 13
राशि
- फोटो : अमर उजाला।
तुला : पार्टनरशिप में दिक्कत आएगी। बाहर की यात्रा से परहेज करें। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। प्रेम, संतान व व्यापार की स्थिति अच्छी होगी।
9 of 13
राशि
- फोटो : अमर उजाला।
वृश्चिक : बच्चों के सेहत पर ध्यान देना होगा। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं।
10 of 13
राशि
- फोटो : अमर उजाला।
धनु: संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। भूमि, भवन और वाहन को लेकर विवाद हो सकता है। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
11 of 13
राशि
- फोटो : अमर उजाला।
मकर: नया व्यापार शुरू न करें। नाक व कान से संबंधित दिक्कत आ सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार मध्यम रहेगा।
12 of 13
राशि
- फोटो : अमर उजाला।
कुंभ: वाणी पर नियंत्रण रखें। निवेश से बचें। मुख रोग से संबंधित दिक्कत आ सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार मध्यम रहेगा।