फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: साउथ एशियन कॉम्बैट चैंपियनशिप में चंद्र प्रकाश ने जीता सिल्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नेपाल के भैरहवा में 16 से 18 जनवरी तक हुए साउथ एशियन काॅम्बैट चैंपियनशिप में तारामंडल इलाके के चंद्र प्रकाश मणि ने 66 किलो सीनियर भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है। मूलत वह देवरिया के रहने वाले हैं। प्रतियोगिता में अपने प्रतिद्वंद्वी नेपाल व भूटान देश के खिलाड़ियों को पटखनी दी। इस उपलब्धि पर नेपाल राष्ट्र के खेलमंत्री संतोष कुमार पांडेय ने चंद्र प्रकाश मणि को सिल्वर मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। चंद्र प्रकाश की सफलता पर सूर्यकुंड धाम के संरक्षक संतोष मणि त्रिपाठी, पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय, पवन गुप्ता, भारतीय कॉम्बैट फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव संजय राय, बृजलाल तिवारी, आरके श्रीवास्तव, डॉ. शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, योद्धा मार्शल आर्ट के अध्यक्ष श्यामकिशुन आदि ने बधाई दी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें