फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियन ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता, पूर्वोत्तर रेलवे और नागपुर ने जीते मुकाबले

Thu, 27 Feb 2020 09:13 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
क्रिकेट मैच खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ से संबद्ध ऑल इंडिया लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत बृहस्पतिवार को पुल बी में पूर्वोत्तर रेलवे और नागपुर की टीम ने अपने-अपने मैच जीतकर दो-दो अंक बटोरे।
विज्ञापन


बारिश से मैदान गीला होने के कारण दिन का पहला मैच 10-10 ओवर का खेला गया। इस मैच में पूर्वोत्तर रेलवे के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। सीएजी की टीम ने अमित गौतम के 45 रन की बदौलत 10 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाए। पूर्वोत्तर रेलवे के पंकज, राकेश कनौजिया व शुभम चौबे ने एक-एक विकेट लिया।

जवाब में पूर्वोत्तर रेलवे ने निर्धारित लक्ष्य को सौरभ दुबे के 34 और उपेंद्र यादव के नाबाद 45 रन की बदौलत 9वें ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। आशीष ने 18 रन बनाए। सीएजी के सचिन ने एक मात्र विकेट लिया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में नागपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव के 40 रन तथा रोबिन सिंह के 26 रन की बदौलत 10 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए।

उत्तराखंड क्रिकेट संघ के प्रदीप को दो, निखिल, मयंक और धनराज को एक-एक विकेट मिले। जवाब में उत्तराखंड क्रिकेट संघ की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और पूरी टीम 10वें ओवर में 55 रन पर ऑलआउट हो गई। उत्तराखंड के धनराज और करनवीर ने 15-15 रन का योगदान दिया। नागपुर की टीम के गौरव ने चार, करीम ने तीन जबकि, जितेंद्र और वैभव को एक-एक विकेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें