फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ऐसे दी जा रही लोगों को सीख, प्रतिमाओं को भी लगाया जा रहा मास्क

Mon, 27 Apr 2020 04:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
महापुरषों की प्रतिमाओं को मास्क पहनाकर लोगों को किया गया जागरूक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए शासन और प्रशासन की तरफ से लोगों को मास्क पहनने के लिए बार-बार जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में पडरौना नगर पालिका चेयरमैन ने सोमवार को शहर में लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं को मास्क पहनाकर लोगों को जागरूक किया।

विज्ञापन


चेयरमैन विनय जायसवाल ने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए शासन और प्रशासन की तरफ से कई तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं। लोगों को आत्म संयम बरतने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क पहनने और बार-बार हाथ धोने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

इसके बावजूद अभी भी कुछ ऐसे लोग हैं जो कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रति गंभीर नही हैं। घर से बाहर निकलते समय मास्क आदि का प्रयोग नही कर रहे हैं। इन लोगों को जागरूक करने के लिए शहर में लगे महापुरूषों की प्रतिमाओं को मास्क पहनाया गया है। ताकि इन्हें देखकर लोग बिना मास्क पहने घर से बाहर न निकलें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें