फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के प्रशिक्षुओं को दिए गए प्रमाणपत्र

Sat, 16 Dec 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में ‘इमर्जिंग ट्रेंड्स इन सॉफ्ट एंड फंक्शनल मटेरियल्स’ विषय पर महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं तकनिकी संस्थानों में शोधरत छात्र-छात्राओं एवं कार्यरत शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत कुल 6 विषय विशेषज्ञों के 12 व्याख्यान हुए। समापन के अवसर पर कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में आईआईटी दिल्ली के मटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. राजेश प्रसाद ने पदार्थों में क्रिस्टल सिमिट्री और गुण निर्धारण में उनकी भूमिका पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम का समापन आईआईटी (बीएचयू) के वरिष्ठ आचार्य प्रो. प्रभाकर सिंह के व्याख्यान से हुआ। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सत्य पाल सिंह ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें