फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 22 को केंद्रीय कर्मियों को भी मिलेगा आधे दिन का अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर ढाई बजे तक रहेगा अवकाश, घर या धार्मिक स्थल पर कर सकेंगे पूजा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में केंद्रीय कर्मचारियों को भी शामिल होने के लिए आधे दिन का अवकाश मिलेगा। रेल कर्मियों को दोपहर ढाई बजे तक का अवकाश दिया गया है। इस दौरान लोग अपने घर, दफ्तर या धार्मिक स्थल पर अपनी भावना के अनुरूप पूजा कर सकेंगे।
भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय (कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग) स्थापना (जेसीए) अनुभाग नॉर्थ ब्लॉक, नई दिल्ली के उप सचिव की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि अयोध्या में श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को पूरे भारत में मनाया जाएगा। कर्मचारियों को उत्सव में भाग लेने का अवसर देने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान 22 जनवरी को दोपहर ढाई बजे तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पूरे दिन का मिलना चाहिए अवकाश
22 जनवरी को मिलने वाले अवकाश पर खुशी जताते हुए पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संगठन के महामंत्री विनोद राय ने कहा कि कर्मचारी भी इस उत्सव में शामिल होना चाहते हैं। सरकार की तरफ से अवकाश दिए जाने पर कर्मचारी भी अपने-अपने हिसाब से पूजा में शामिल हो सकेंगे। यह अवकाश पूरे दिन का होना चाहिए था। दोपहर ढाई बजे के बाद काम पर लौटने में दिक्कत आएगी। संगठन की मांग है कि अवकाश पूरे दिन का दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें