फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 1922 में चौरीचौरा की घटना से स्वतंत्रता आंदोलन को मिली थी धार, अब नगर पंचायत से मिलेगी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रदेश सरकार के कैबिनेट के फैसले का क्षेत्र के लोगों ने किया स्वागत
विज्ञापन

-
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर (चौरीचौरा ) । चार फरवरी 1922 को चौरीचौरा की घटना ने देश की आजादी की लड़ाई में एक नया मोड़ ला दिया था। अब इस इलाके के नगर पंचायत को मुंडेरा बाजार की जगह चौरीचौरा के नाम से जाना जाएगा। बृहस्पतिपार को प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक ने प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई है। जिसके बाद शताब्दी वर्ष 2021 में नाम बदलने की तेज हुई मुहिम को मुकाम मिला है। नाम बदलने से इस क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि इस नामकरण से शहीदों को सम्मान मिला है।
मुंडेरा बाजार नगर पंचायत का नाम बदलने की मांग करीब दस वर्ष से चल रही थी, लेकिन, जब फरवरी 2021 में चौरीचौरा प्रतिशोध का शताब्दी वर्ष मनाया गया, तब यह मांग और तेज हो गई। चौरीचौरा स्मारक स्थल के पास हुए कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन संबोधित किया था। पूरे साल कई तरह के कार्यक्रम हुए। इस दौरान पूर्व चेयरमैन सुनीता गुप्ता की मांग पर ही सांसद कमलेश पासवान ने 24 दिसम्बर 2020 को मुख्यमंत्री को पत्रक लिखकर नगर पंचायत मुंडेरा बाजार का नाम चौरीचौरा करने की मांग की थी। नगर पंचायत मुंडेरा बाजार का नाम चौरीचौरा होने पर नगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व मुंडेरा बाजार निवासी ईश्वरचंद जायसवाल, पूर्व चेयरमैन ज्योति प्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार गुप्ता, व्यापारी नेता भुवनपति निराला, सराफा कारोबारी अमीत वर्मा समेत अन्य लोगो ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्ष 2007 में विधानसभा का नाम बदला था...2022 में नगर पंचायत का गया था प्रस्ताव
2007 के विधानसभा चुनाव तक विधानसभा क्षेत्र भी मुंडेरा बाजार के नाम से जाना जाता था, लेकिन परिसीमन के बाद 2012 के चुनाव से इसका नाम चौरी चौरा हो गया। मुख्य बाजार मुंडेरा बाजार होने के कारण नगर पंचायत का नाम मुंडेरा बाजार ही रह गया। तत्कालीन जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पाण्डियन ने मुंडेरा बाजार का नाम बदलकर चौरी चौरा करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शासन के प्रस्ताव पर निर्णय लेते हुए नाम परिवर्तन को लेकर एनओसी जारी कर दिया। अब जाकर नाम बदल दिया गया है। नगर पंचायत मुंडेरा बाजार का विस्तार 2019 में हुआ था, जिसमें सरदारनगर के छह ग्राम पंचायत मुंडेरा बाजार में शामिल कर विस्तार किया गया। सरदारनगर ब्लॉक के भगवानपुर, राघोपुर, बाल बुजर्ग, बाल खुर्द, चौरा, भोपा बाजार शामिल किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें