फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'नई परंपरा नहीं होगी'... जुलूस में क्रेन पर लटकी थी तलवार, पुलिस ने लिया एक्शन- किया सीज

Sat, 27 Jun 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भटहट

सार

अराजी चिलबिलवां गांव में शुक्रवार सुबह ताजिया का जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान एक क्रेन में सीमेंट से बनी तलवार बांधकर उसे जुलूस का हिस्सा बनाया गया। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो भटहट चौकी प्रभारी मदन मोहन मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक जगदीश पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
क्रेन से लकड़ी का तलवार लटका के ले जा रहे थे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजिया जुलूस के दौरान क्रेन पर सीमेंट की बनी तलवार बांधकर नई परंपरा शुरू करने की कोशिश का मामला सामने आया। जानकारी मिलते ही गुलरिहा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन को कब्जे में ले लिया और उसे थाने भिजवा दिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बिना अनुमति इस तरह की हरकत किसके कहने पर की गई थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अराजी चिलबिलवां गांव में शुक्रवार सुबह ताजिया का जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान एक क्रेन में सीमेंट से बनी तलवार बांधकर उसे जुलूस का हिस्सा बनाया गया। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो भटहट चौकी प्रभारी मदन मोहन मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक जगदीश पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

पुलिस ने मामले को लेकर नाराजगी जताई और क्रेन को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की नई परंपरा की अनुमति नहीं दी गई थी।

सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि शांति कमेटी की बैठक में पहले ही स्पष्ट कर दिया गया था कि जुलूस के दौरान नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह जानकारी जुटाई जा रही है कि क्रेन और तलवार की व्यवस्था किसने कराई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें