फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जोश व हर्षोल्लास से मनाएं स्वातंत्रता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम दीपक मीणा ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की बैठक ली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। डीएम दीपक मीणा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता दिवस को पूरे जोश और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह आठ बजे राष्ट्रीय ध्वजारोहण, झंडा अभिवादन और राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जिले के प्रभारी मंत्री एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में ध्वजारोहण करेंगे। उन्होंने अपर नगर आयुक्त और जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाए, ताकि स्वच्छता सुनिश्चित हो। कहा कि प्रभारी मंत्री से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, उनके आश्रितों, पद्मश्री सम्मान प्राप्त व्यक्तियों, खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश और देश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं शिक्षकों को सम्मानित कराया जाएगा। कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके परिजन भी शामिल हों, इसके लिए विशेष निमंत्रण दिया जाएगा। डीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर इसे यादगार बनाएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें