गोलघर, हिंदी बाजार, रेती चौक, घंटाघर, नखास, घोष कंपनी, शाहमारूफ, टाउनहाल, बैंक रोड, अलीनगर, विजय चौक, असुरन, मोहद्दीपुर व गोरखनाथ इलाके के बाजारों में विशेष सतर्कता पुलिस बरत रही है। इन जगहों के बाजारों में सर्वाधिक भीड़ होती है। यहां पर सादी वर्दी में पुलिसकर्मी मौजूद रहकर हर गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।
ड्रोन से निगरानी, जल पुलिस भी तैनात
लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन को भी लेकर पुलिस ने तैयारी कर ली है। जल पुलिस के अलावा ड्रोन कैमरे की मदद से पुलिस निगरानी करेगी। दुर्गा प्रतिमा की तरह ही सभी बीट सिपाही अपने-अपने क्षेत्र की प्रतिमा स्थापित करने वालों के संपर्क में है और विसर्जन तक की उनकी जिम्मेदारी होगी।
डीआईजी जे. रविंद्र ने कहा कि त्योहार में लोगों को दिक्कत न होने पाए इसके लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। पुलिस के साथ ही अफसर लगातार गश्त पर है। पुलिस को निर्देश दिया गया है कि बाजार को आने वाले लोगों को परेशान न किया जाए। गाड़ियों को सही जगह पर खड़ा कराया जाए। चालान करके या फिर क्रेन से गाड़ियों को उठाकर लोगों को परेशान न किया जाए। किसी के साथ भी पुलिस बदसलूकी न करें। अगर, इस तरह की शिकायत मिली तो संबंधित पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की जाएगी।