फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इंसेफेलाइटिस, डेंगू और चिकनगुनिया को 12 विभाग मिलकर रोकेंगे

विज्ञापन
सीडीओ संजय कुमार मीणा ने कहा कि जुलाई में महीने भर चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान क
विज्ञापन

विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य समिति और ड्रिस्ट्रिक्ट टॉस्क फोर्स की बैठक में बोले सीडीओ
जुलाई से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सीडीओ संजय कुमार मीणा ने कहा कि जुलाई में महीने भर चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान जन-जन तक नौ संदेश पहुंचाए जाने चाहिए। इस मुहिम के साथ इंसेफेलाइटिस, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, स्क्रबटाइफस आदि जैसे संचारी रोगों से बचाव की गतिविधियों में सभी 12 विभागों में समन्वय सुनिश्चित हो।
सीडीओ शनिवार को विकास भवन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति और ड्रिस्ट्रिक्ट टॉस्क फोर्स की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक पखवाड़े की तैयारियों की समीक्षा की। फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 10 अगस्त से प्रस्तावित सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम में योगदान के लिए सभी लोगों को शपथ भी दिलाई। इस मौके पर हेल्थ डेशबोर्ड रैंकिंग में बेहतर योगदान देने वाले एनएचएम प्रबंधक और कर्मी भी सम्मानित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे, महिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. जय कुमार, डॉ. नंद कुमार, डॉ. एके चौधरी, डॉ. गणेश यादव, डॉ. नंदलाल कुशवाहा, अंगद सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. अश्वनी चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें