फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का बदला ये नियम, अब पांच की जगह तीन बार ही मिलेगा मौका

Mon, 15 Jun 2020 03:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के नियमों में बड़ा बदलावा किया है। अब कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने के लिए पांच की बजाय तीन मौके ही विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। सत्र 2020-21 से नई व्यवस्था लागू होगी। इसका आदेश जिले के 104 स्कूलों में पहुंच गया है।

विज्ञापन

 
आदेश के मुताबिक बोर्ड परीक्षाओं में किसी एक विषय में फेल होने वाले विद्यार्थी को कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाता है। बाकायदा इसके लिए अलग से परीक्षा कार्यक्रम जारी कर परीक्षाएं कराई जाती है फिर परिणाम घोषित होता है। इससे अगर किसी वजह से विद्यार्थी का एक पेपर खराब होता है तो उसे दोबारा पूरे साल पढ़ाई नहीं करनी पड़ती है।

इस परीक्षा में शामिल होकर, उसे अगली कक्षा में जाने का मौका मिलता है। वहीं उसका पूरा साल बर्बाद होने से बच जाता है। पुरानी व्यवस्था के अंतर्गत फेल होने वाले विद्यार्थी को कंपार्टमेंट में बैठने के लिए पांच मौके दिए जाते थे।
विज्ञापन


वहीं प्रैक्टिकल के नंबर अगले साल होने वाली परीक्षा में जुड़ जाते थे। काफी अरसे से बोर्ड से इस व्यवस्था में बदलाव की मांग की जा रही थी। जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है। इसके अंतर्गत अभ्यर्थी को तीन मौके मिलेंगे, वहीं उसके प्रैक्टिकल का नंबर अगले साल होने वाली परीक्षा में जुड़ जाएगा।

1-15 जुलाई के बीच होंगी बची हुई परीक्षाएं
कोरोना महामारी की वजह से स्थगित की गई बोर्ड परीक्षाएं 1-15 जुलाई के बीच शहर के विभिन्न केंद्रों पर होंगी। इसकी योजना जिले में बनाई जा रही है। सभी केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें