CBSE 10th-12th Results 2023: सीबीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी किए जा चुके हैं। इस बार 12वीं में 87.33 पास प्रतिशत रहा है। गोरखपुर- बस्ती मंडल (गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर) के छात्र अपना परिणाम इन तरीकों से चेक कर सकते हैं।
सीबीएसई 10वीं-12वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइटों
results.cbse.nic.in और
cbse.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। जहां से छात्र-छात्राएं इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त और भी कई विकल्प मौजूद हैं।
हालांकि, लाखों बच्चों के रिजल्ट चेक करने के कारण कई बार वेबसाइट डाउन हो जाती है तो कई बार छात्र अपनी ऑनलाइन मार्कशीट नहीं देख पाते हैं। ऐसे में आप रिजल्ट देखने के लिए दूसरे माध्यमों का सहारा ले सकते हैं।
वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल सरदार नगर के बच्चों ने किया चौरीचौरा टॉप
सीबीएसई द्वारा जारी कक्षा 10 एवं 12 के परिणाम में सरदार नगर स्थित वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। दीक्षा कुमारी 95 प्रतिशत, शिवम कुमार 95 प्रतिशत, आशुतोष यादव 94 प्रतिशत, सांभवी जैसवाल 94 प्रतिशत, नितिन मिश्रा 93 प्रतिशत, सौम्या राज 91प्रतिशत, संदीप गुप्ता 91 प्रतिशत, तृप्ति कश्यप 89 प्रतिशत, सांभवी आनन्द जैसवाल 88 प्रतिशत, अंशिका 87 प्रतिशत, हिमांशु गुप्ता 86 प्रतिशत, आलोक 86 प्रतिशत, हार्दिक शर्मा 86 प्रतिशत, आदित्य कुमार यादव 85 प्रतिशत मार्क्स अर्जित किए।
स्कूल चेयरमैन अरविंद त्रिपाठी एवं निदेशक शैलेंद्र त्रिपाठी, तूलिका त्रिपाठी ने बच्चो को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल प्रिंसिपल आर के मिश्रा ने बच्चों को मिठाई खिला कर प्रसन्नता व्यक्त की।