केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षिक सत्र 2022-23 की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है । स्कूल प्रबंधन की तरफ से विद्यार्थियों की सूची तैयार कराई जा रही है।
बोर्ड के आदेश के मुताबिक, उन्हीं विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में शामिल होने दिया जाएगा, जिनकी सूची ऑनलाइन भरी जाएगी। 10वीं और 12वीं के प्रति छात्र 1500 रुपये (पांच विषय) शुल्क निर्धारित किया गया है। अतिरिक्त विषय के लिए 300 रुपये प्रति विषय शुल्क देना होगा।
31 अगस्त तक अभ्यर्थियों की सूची भरी जा सकेगी। तय समय सीमा के बाद एक सितंबर से 15 सितंबर तक 2000 रुपये विलंब शुल्क के साथ सूची जमा कराई जा सकेगी। 12वीं के प्रैक्टिकल के लिए 150 रुपये प्रति विषय शुल्क लिया जाएगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि स्कूल प्रबंधन नियमित और वास्तविक छात्रों की ही सूची उपलब्ध कराएं।
आपको बताएं, प्रत्येक वर्ष सूची भेजने का कार्य अगस्त में शुरू होता था, मगर इस बार इसे जून से मांगा गया है। यह सूची बोर्ड की वेबसाइट पर
https://cbse.gov.in पर 16 जून से उपलब्ध करानी है।