फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: बदलते मौसम में गले के संक्रमण की बढ़ी समस्या

Thu, 30 Oct 2025 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीज देखते चिकित्सक-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में इस समय खांसी और गले के संक्रमण के मरीज बढ़े है। अस्पताल में ईएनटी रोग विशेषज्ञ न होने के चलते गले के मरीजों को फिजिशियन से इलाज कराना मजबूरी बन गया है। इससे संबंधित करीब 100 मरीज प्रतिदिन अस्पताल पहुंच रहे है, वहीं खांसी के मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संयुक्त जिला अस्पताल में दोपहर 12 बजे तक 1050 मरीजों ने पंजीकरण करवाया। इसमें मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर दिखाई दिया। दिन में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। जगह-जगह कूड़े के ढेर से उठने वाले धुएं से पुराने मरीजों को श्वास संबंधी परेशानी हो रही है। इधर दो दिनों से हो रही हल्की बारिश के चलते मरीज खांसी और बुखार की चपेट में आ रहे है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि इनमें सांस व एलजी से पीड़ित करीब 70 से 80 मरीज थे।
डॉक्टर ने दवा के साथ जांच व सावधानी बरतने की सलाह दी। इस समय गले में खराश और जुकाम के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है।
उनका कहना है कि बदलते मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है। वहीं, कान, नाक और गला रोग विशेषज्ञ के न होने के कारण मरीजों को फिजिशियन से इलाज कराना मजबूरी है। डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि बदलते मौसम में लोगों ने गले के संक्रमण संबंधी अधिक समस्या आ रही है। इसमें बच्चों की संख्या अधिक है। वह सलाह देते हैं कि ठंडे पानी, कोल्ड ड्रिंक, ठंडे जूस, लस्सी आदि का सेवन करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें