फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुलिस टीम पर पत्थरबाजी कर पशु तस्कर फरार, लावारिस हाल में मिली बाइक

Thu, 29 Dec 2022 11:01 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो उनवल (गोरखपुर)।

सार

ग्रामीणों की सूचना पर बरडाड़ चौराहे पर मौजूद दो पुलिसकर्मी भी महुआडाबर गांव के चौराहे पर पहुंच गए। पुलिस को आता देख पशु तस्कर पत्थर चलाने लगे। बचाव में ग्रामीणों ने भी पत्थर चलाए और फरार हो गए।
विज्ञापन
लावारिस बाइक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के खजनी इलाके के महुआडाबर गांव में मंगलवार रात 1:30 बजे के करीब पशु तस्करों और ग्रामीणों में भिड़ंत हो गई। खुद को घिरता देख पशु तस्करों ने ग्रामीणों पर पत्थरबाजी की तो ग्रामीणों ने भी घर में छिपते हुए ईंट-पत्थर फेंके और पुलिस को सूचना दी। पुलिस गांव में पहुंची तो पिकअप सवार तस्कर पत्थरबाजी करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से एक बिना नंबर की लावारिस बाइक को बरामद किया है। खबर है कि बाइक को अपना बताते हुए दो महिलाएं पहुंचीं और ग्रामीणों से भिड़ गईं थीं। सोशल मीडिया का इसका वीडियो भी वायरल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात महुआडाबर गांव में चार पशु तस्कर पिकअप लेकर पहुंचे थे। तीन पिकअप पर सवार थे और एक बाइक से था। बाइक गांव के संतोष जायसवाल के घर के पास खड़ी कर वह पशुओं को लादने की कोशिश करने लगे। इसी बीच खटपट की आवाज होने पर पत्तल बनाने वाले जायसवाल टेडर्स के एक कर्मचारी ने तस्करों को देख लिया और शोर मचाने लगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

कर्मचारी की आवाज सुनकर स्थानीय लोग जग गए और चौराहे पर पहुंच गए। तस्कर ग्रामीणों को आता देख पिकप लेकर भागने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर बरडाड़ चौराहे पर मौजूद दो पुलिसकर्मी भी महुआडाबर गांव के चौराहे पर पहुंच गए। पुलिस को आता देख पशु तस्कर पत्थर चलाने लगे। बचाव में ग्रामीणों ने भी पत्थर चलाए और फरार हो गए।

इस घटना के संबंध में चौकी प्रभारी महुआडाबर जितेश श्रीवास्तव ने बताया कि पशु तस्कर के आने की सूचना पर पुलिस गई थी, लेकिन तस्कर फरार हो गए थे। मौके से मिली बाइक को लावारिस में दाखिल कर जांच की जा रही है।   

महिलाओं ने बाइक को अपना बताया
रात करीब तीन बजे पहुंची तीन महिलाओं ने बाइक को अपना बताया और संतोष जायसवाल के फैक्ट्री में घुसकर विवाद करने लगी। उनका आरोप था कि फंसाने के लिए उनकी बाइक को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। विरोध करने पर महिलाएं पुलिस को गाली देते हुए ईंट-पत्थर चलाने लगीं। एक महिला फंसाने की धमकी देने लगी। तीनों महिलाओं द्वारा दी गई गाली और धमकी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें