हरपुर बुदहट। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के पचौरी गांव में पति की मौत के बाद मायके गई महिला के बंद घर में चोरी की घटना सामने आई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पचौरी गांव निवासी अमीता गौतम के पति सुबोध गौतम की करीब दो माह पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद वह कुछ समय से मायके में रह रही थीं। 7 फरवरी को जब वह अपने घर लौटीं तो देखा कि कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि घर से लगभग 90 हजार रुपये नकद, जेवरात, कपड़े, बर्तन और जरूरी कागजात चोरी हो चुके थे। इसके अलावा उनके जेठ रामबहाल के कमरे से भी तीन साड़ियां और एक शर्ट गायब मिले। इसके बाद उन्होंने हरपुर बुदहट थाने में लिखित तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। थाना प्रभारी विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।