फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खजनी में नर्स से दुष्कर्म पर डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस कर रही जांच

Tue, 31 Oct 2023 03:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

केस दर्ज कराने वाली नर्स का आरोप है कि नर्सिंग होम में काम करने के दौरान डॉक्टर ने दुष्कर्म किया। मना करने पर मारपीट भी करता था। एक बार मना करने पर उसने आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाया और धमकी दी कि घरवालों को बर्बाद कर दूंगा।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के खजनी इलाके में नर्सिंग होम चलाने वाले डॉ. लक्ष्मी नारायण चौरसिया पर दुष्कर्म व धमकी देने का केस दर्ज किया गया। आरोप है कि डॉक्टर ने अस्पताल में कार्यरत रहने के दौरान नर्स से कई बार झांसा देकर दुष्कर्म किया। नर्स की आर्थिक मजबूरी का लाभ उठाते हुए डाॅक्टर उसे धमकी देकर मारता-पीटता भी था।
विज्ञापन


आरोप है कि उत्पीड़न से आजिज आकर नर्स ने नर्सिंग होम में काम छोड़ दिया और कस्बे में एक अन्य हाॅस्पिटल में काम करने चली गई। डॉक्टर वहां भी पहुंच गया और मारपीट की। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, केस दर्ज कराने वाली नर्स का आरोप है कि नर्सिंग होम में काम करने के दौरान डॉक्टर ने दुष्कर्म किया। मना करने पर मारपीट भी करता था। एक बार मना करने पर उसने आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाया और धमकी दी कि घरवालों को बर्बाद कर दूंगा।
विज्ञापन


मामला बढ़ने पर काम छोड़कर वह दूसरे अस्पताल में चली गई। इसकी जानकारी होते ही आरोपी डॉक्टर उसके पास पहुंच कर अकेले में मिलने दबाव बनाने लगा। नर्स ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें