मुखबिर से डीआरआई लखनऊ को सूचना मिली। लखनऊ में ही टीम ने बस से कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर्याप्त सोने की थी, लेकिन पास से महज ढाई किलो अवैध सोना बरामद हुआ। सूत्र बताते हैं कि डीरारआई टीम ने कर्मचारी से पूछताछ की तो उसने सराफा कारोबारी का नाम बता दिया।
इसे भी पढ़ें: पिता कारपेंटर लेकिन बेटी संजना के लिए संजोए हमेशा बड़े ख्वाब, DDU में हासिल किए छह गोल्ड
जिसके बाद लखनऊ यूनिट की सूचना पर गोरखपुर की टीम सराफा कारोबारी के दुकान पर पहुंची, वहां बेटा मिला। टीम के लोग बेटे के साथ दुकान पर मौजूद सोना लेकर अपने साथ आ गई। मामले में कर्मचारी और एलबी वर्मा के नाम से केस दर्ज हो गया।
एसएसपी गौरव ग्रोवर ने कहा कि मारपीट का आरोप लगाने वालों की ओर से कोई शिकायत हमारे पास नहीं आई है। थाने पर तहरीर दी है, इसकी जानकारी नहीं है। मामले का संज्ञान लेकर रात में ही सीओ को पूरी जांच का जिम्मा सौंपा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।