फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मंत्री जी की पैरवी काम नहीं आई, रैन बसेरे पर कब्जा जमाई महिला पर कड़ी कार्रवाई

Tue, 27 Jun 2023 02:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)।

सार

गुलरिहा पुलिस व जनता दर्शन में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। 10 जून 2023 को फिर से आरोपी महिला ने खुद और अपने पति को सिपाही बताते हुए धौंस दिखाकर गाली देते हुए धक्के मारकर रैन बसेरे से निकाल दिया।
विज्ञापन
रैन बसेरा में कब्जा करके रहने वाली प्रियंका के सामान को खाली कराने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तीमारदार से 50 हजार में बच्चा बेचने का दबाव बनाने के मामले में पुलिस सूबे के एक मंत्रीजी की पैरवी के बावजूद सुनने को तैयार नहीं हुई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करने के बाद सोमवार को आरोपी महिला प्रियंका को मेडिकल कॉलेज के रैनबसेरे से बाहर कर दिया है। आरोप है कि महिला प्रियंका निषाद खुद को संचालिका बताकर रैन बसेरे पर तीन साल से कब्जा जमाए हुए थी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस मामले में सूबे के एक मंत्री ने पुलिस पर रैन बसेरा से महिला के कब्जे को न हटाने का दबाव बनाया था, लेकिन पुलिस ने सिफारिश नहीं सुनी, बल्कि कार्रवाई और तेज हो गई। प्रियंका पर आरोप है कि एक तीमारदार से 50 हजार रुपये में बच्चा बेचने का दबाव बना रही थी। विरोध करने पर तीमारदार को आरोपी महिला ने खुद और अपने पति को पुलिसकर्मी बताते हुए रैन बसेरा से धमकी देकर भगा दिया था। पुलिस ने रविवार को जालसाजी और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया था।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में मानसून के सौतेले व्यवहार से मायूसी, तीखी धूप व उमस ने किया बेहाल

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के सल्लाहपुर की रहने वाली सलमा खातून ने 13 वर्षीय बेटी को 20 दिन पहले बीआरडी मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर 10 में भर्ती किया। वह वार्ड नंबर 14 के पास स्थित रैन बसेरा में रहकर बच्ची का देखभाल कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: जेल में बंद माफिया चंदन सिंह और उसके गुर्गों पर रंगदारी-धमकी का केस

रैन बसेरा में कब्जा करके रहने वाली प्रियंका के सामान को खाली कराया गया - फोटो : अमर उजाला।
सलमा ने तहरीर में लिखा है कि प्रियंका निषाद नाम की एक महिला विगत कई वर्षों से अवैध रूप से रैन बसेरा का इंचार्ज बताकर ऊपर एक कमरे में रहती है। आरोप लगाया है कि महिला, पीड़िता से उसका बच्चा 50 हजार में बेचने के लिए बार-बार दबाव बना रही थी। मना करने पर उल्टे पीड़िता को झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी भी दी।

इसे भी पढ़ें:  नशीला पदार्थ खिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

गुलरिहा पुलिस व जनता दर्शन में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। 10 जून 2023 को फिर से आरोपी महिला ने खुद और अपने पति को सिपाही बताते हुए धौंस दिखाकर गाली देते हुए धक्के मारकर रैन बसेरे से निकाल दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मेडिकल कॉलेज प्रशासन से संपर्क साधा तो पता चला कि आरोपी प्रियंका निषाद अवैध रूप से वहां रहती है। कॉलेज प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी का सामान कमरे से बाहर कर रैन बसेरा को खाली करा दिया।





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें