फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakpur News: पहले आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दी धमकी, महिला ने युवक बुलाए तो नदी में कूदा आरोपी

Thu, 05 Mar 2026 11:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

पुलिस ने महिला और दो युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 40 वर्षीय महिला सोमवार शाम बाजार करने पीपीगंज आई थी। आरोप है कि गांव का ही एक युवक अपने साथी के साथ उसका पीछा करते हुए बाजार पहुंचा। उसने कहा कि उसके पास महिला का आपत्तिजनक वीडियो है, यदि वह साथ नहीं चली तो वीडियो वायरल कर देगा।
विज्ञापन
नदी( सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 40 वर्षीय महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने और विरोध करने पर आरोपी के नदी में कूद कर जान देने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार शाम की है, जब महिला बाजार में खरीदारी करने पीपीगंज आई थी।

विज्ञापन


आरोप है कि गांव के युवक ने जब बाजार में आपत्तिजनक वीडियो के बारे में बताया तो महिला ने दो युवकों को बुलाकर वीडियो डिलीट करवाने की कोशिश की। इसी दौरान युवक बाइक से भाग गया और रोहिन नदी में छलांग दी। मंगलवार दोपहर बाद उसका शव मिला तो घर में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस ने महिला और दो युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 40 वर्षीय महिला सोमवार शाम बाजार करने पीपीगंज आई थी। आरोप है कि गांव का ही एक युवक अपने साथी के साथ उसका पीछा करते हुए बाजार पहुंचा।

उसने कहा कि उसके पास महिला का आपत्तिजनक वीडियो है, यदि वह साथ नहीं चली तो वीडियो वायरल कर देगा। घटना से घबराई महिला ने तत्काल परिचित दो युवकों को मौके पर बुलाया। आरोपी के मोबाइल से वीडियो डिलीट कराने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

इसी दौरान आरोपी युवक अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से जंगल कौड़िया की दिशा में भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों ने आशंका जताई कि युवक ने रोहिन नदी के गायघाट से छलांग लगा दी है। उधर, सूचना मिलते ही पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।

मंगलवार सुबह एनडीआरएफ टीम को बुलाकर नदी में तलाशी अभियान शुरू कराया। दोपहर बाद उसका शव मिला। इस संबंध में थानाप्रभारी अरुण सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। युवक का शव मिल गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। युवक के साथी के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

निजी संस्थान में मजदूरी करता था युवक
लापता युवक की पहचान शैलेष कुमार यादव उर्फ पिंकू (32) के रूप में हुई है। शैलेष गोरखपुर में एक निजी संस्थान में मजदूरी करता था। उसके पिता के अनुसार, सोमवार दोपहर वह घर से निकला था और रात करीब आठ बजे पीपीगंज पुलिस से उन्हें उसके नदी में डूबने की सूचना मिली। शैलेष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। उसकी पत्नी व तीन बेटियां हैं। मंगलवार सुबह से एनडीआरएफ की टीम लापता युवक की तलाश में जुटी थी। दोपहर बाद शव नदी में मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें