फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हाईटेंशन लाइन से छू गया कंटेनर का उपरी हिस्सा, चालक की करंट लगने से मौत

Tue, 09 Jun 2026 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उनवल(गोरखपुर)। खजनी थाना क्षेत्र के छपिया पशु बाजार के पास सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। लखनऊ से सामान लेकर आ रहा एक कंटेनर मोड़ते समय 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। कंटेनर का उपरी हिस्सा छूने से करंट की चपेट में आने से चालक हरिनाम (50) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

घटना सोमवार को करीब शाम 4:30 बजे की है। न्यू ब्राइट एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट का कंटेनर ट्रक लखनऊ से सामान लेकर आ रहा था। जब वाहन छपिया पशु बाजार के पास पहुंचा तो चालक उन्नाव जनपद के पाटन निवासी हरिनाम ट्रक को मोड़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान कंटेनर का ऊपरी हिस्सा वहां से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संपर्क होते ही पूरे वाहन में तेज करंट प्रवाहित हो गया और चालक उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही खजनी पुलिस मौके पर पहुंची और बिजली निगम की मदद से लाइन से स्थिति को सुरक्षित कराया। इस संबंध में सीओ खजनी विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि परिवारवालों को सूचना दे दी गई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें