फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छत पर टहल रही थी विवाहिता, सीढ़ी से छत पर चढ़ा मनबढ- गला रेतकर की हत्या

Thu, 02 Apr 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

बुधवार शाम करीब सात बजे खुशबू अपने छत पर टहल रही थी। इसी बीच घर के बाहर लगी लोहे की सीढ़ी से पड़ोसी युवक सीताराम छत पर चढ़ गया। अभी खुशबू कुछ समझ पाती कि उसने चाकू से उसका गला रेत दिया। इसके बाद महिला का मोबाइल लेकर भाग निकला। वारदात को देख आसपास की छतों पर खड़े लोगाें ने खुशबू के घरवालों को सूचना दी। इसके बाद आनन-फानन में खुशबू को लेकर गगहा स्थित सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक खुशबू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर कटरा बाजार में बुधवार शाम करीब सात बजे छत पर खड़ी महिला खुशबू (30) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पड़ोसी मौके से भाग निकला। सूचना पर फाॅरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


पुलिस विवाहिता की ननद रिंकी की तहरीर पर पड़ोसी युवक सीताराम के खिलाफ हत्या व लूट की प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश दे रही है। बांसगांव थाना के लाहीडाड़ी निवासी खुशबू की चार साल पहले गजपुर कटरा बाजार निवासी उपेंद्र से शादी हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं है।

Trending Videos

चार मार्च को उपेंद्र रोजगार के सिलसिले में दुबई चले गए। बुधवार शाम करीब सात बजे खुशबू अपने छत पर टहल रही थी। इसी बीच घर के बाहर लगी लोहे की सीढ़ी से पड़ोसी युवक सीताराम छत पर चढ़ गया। अभी खुशबू कुछ समझ पाती कि उसने चाकू से उसका गला रेत दिया। इसके बाद महिला का मोबाइल लेकर भाग निकला।

वारदात को देख आसपास की छतों पर खड़े लोगाें ने खुशबू के घरवालों को सूचना दी। इसके बाद आनन-फानन में खुशबू को लेकर गगहा स्थित सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंचे एसपी साउथ ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन

इसके साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। बयानों के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। उधर, हत्या को लेकर गांव में अलग-अलग चर्चाएं भी चल रही हैं। हत्या के आरोपी के घर से कोई विवाद भी नहीं बताया जा रहा है।

हत्या का आरोपी गांव का है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पूछताछ के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। गगहा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। ननद की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गगहा पुलिस आरोपी में तलाश में जुटी है: डॉ. कौस्तुभ, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें