फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मुंह से निकल रहा था झाग, टायलेट की छत पर किसने रखा शव, जांच रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गगहा इलाके के रावतपार गांव निवासी 25 वर्षीय ऋषभ यादव उर्फ बब्बी यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। युवक का शव निर्वस्त्र अवस्था में टॉयलेट की छत पर मिला, हाथ में कंडोम का पैकेट था और मुंह से झाग निकल रहा था। इस रहस्यमयी स्थिति ने हत्या की आशंका को और गहरा कर दिया है। पुलिस यह भी जांच रही है कि आखिरकार शव टायलेट की छत पर किसने रखा।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर जानकारी जुटाई तो पता चला कि ऋषभ यादव डेढ़ साल बाद बैंकाक से आया था। पत्नी से अक्सर विवाद के बारे में भी जानकारी मिली। फाॅरेंसिक टीम के अनुसार, घटनास्थल की परिस्थितियां कई सवाल खड़े कर रही हैं। जहां शव मिला, वहां तक पहुंचना आसान नहीं माना जा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों का कहना है कि या तो शव को वहां रख दिया गया है या युवक खुद किसी कारणवश वहां चढ़ा होगा। पेट पर छिलने के निशान भी मिले हैं, जिससे संघर्ष की संभावना जताई जा रही है। अगर शव को वहां रखा गया है, तो इसमें दो या उससे अधिक लोगों की संलिप्तता की आशंका है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि टॉयलेट की छत पर शव रखने के पीछे मंशा क्या थी। पुलिस और ग्रामीणों का मानना है कि शव को ऐसी जगह रखा गया, जहां हर किसी की नजर पड़े, जिससे घटना को सनसनीखेज बनाया जा सके।
विज्ञापन


घटनास्थल से 25 मीटर दूर पेड़ पर मिले युवक के कपड़े
घटनास्थल से करीब 25 मीटर दूर एक पेड़ पर युवक की जींस पैंट और टी-शर्ट बरामद हुई है। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि कपड़े वहीं उतारे गए थे या कहीं और से लाकर फेंके गए। मां गुड्डी के मुताबिक, ऋषभ डेढ़ साल बाद बैंकाक से फरवरी में घर लौटा था। वह अक्सर रात में खाना खाने के बाद टहलने के बहाने घर से निकल जाता था। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कॉल डिटेल खंगाल रही है और आशनाई के एंगल पर भी जांच कर रही है। पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्धों से पूछताछ जारी है। घटनास्थल गांव से करीब 400 मीटर दूर बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पत्नी चांदनी और दो मासूम बेटों का सहारा छिना
ऋषभ यादव की मौत ने उसके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। वर्ष 2019 में डडवापार की रहने वाली चांदनी से उसकी शादी हुई थी। दंपती के दो छोटे बेटे अनवीर (6 ) और आश्विक (3) हैं। पिता की मौत से दोनों मासूमों के सिर से साया उठ गया है। एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। बुधवार देर रात भी दोनों में कहासुनी हुई थी। इधर, बड़े बेटे की मौत से मां गुड्डी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। छोटा भाई युवराज (15) और बहनें पूजा व अर्चना भी गहरे सदमे में हैं। ऋषभ अपने पिता के साथ बैंकाक में काम करता था। उसकी मौत की सूचना पर पिता भी बैंकाक से रवाना हो गए हैं।

टैटू से हुई शव की पहचान
युवक की पहचान उसके दाएं हाथ पर बने टैटू से हुई। हाथ पर ‘ऋषभ’ नाम का गोदना गुदवाया गया था, जिससे परिजनों ने उसकी पहचान की पुष्टि की। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो ऋषभ का शव देख सन्न रह गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें